भागलपुर में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) के प्राइवेट ड्राइवर ने एक आम आदमी जैसे दिखने वाले शख्स पर धौंस जमाने की कोशिश की। लेकिन उसका धौंस दिखाना उस समय उल्टा पड़ गया, जब सिविल ड्रेस में दिखने वाला वह शख्स खुद पुलिसकर्मी निकल गया। मामला शहर के व्यस्ततम मनाली चौक का है। जब एक युवक अपने बाइक से एसएम कॉलेज रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान खंजरपुर निवासी रवि कुमार की बाइक, उस युवक की बाइक से सट गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

फिर क्या था, दुबला-छरहरा सा दिखने वाला वो युवक अपनी बाइक से उतरा और दूसरे बाइक की तस्वीर लेने लगा। फिर DTO का खास आदमी कहकर सामने वाले पर धौंस दिखाने लगा। यह नजारा देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने दोनों को मामला रफा-दफा करने को कहा। लेकिन खुद को DTO का ड्राइवर कहने वाला मोहम्मद अरबाज खान उल्टे पुलिस पदाधिकारी से भी भिड़ गया।

इधर, रवि कुमार बार-बार मोहम्मद अरबाज को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अरबाज अपने रौब में चढ़ा जा रहा था। बार बार यही कह रहा था कि तुम हमको नहीं जानते हो, हम डीटीओ के ड्राइवर हैं। रवि कुमार ने कहा कि आप जो कोई भी हो, इस तरह की बदतमीजी नहीं कर सकते।

हंगामा देख मनाली चौक पर तैनात पुलिसवाले भी लड़के को समझाने आए। लेकिन उसने पुलिस को यह कहते हुए जाने को कहा कि आप जाइए, हम मैनेज कर लेंगे। पुलिस जब अरबाज की गाड़ी को सीज करने लगी, तब उसने फिर कहा कि आप गाड़ी ले जाइए, पुनः हमारे घर तक छोड़ने आइएगा। इस बात पर वहां तैनात एसआई ने गुस्से में आकर गाड़ी को जब्त कर लिया।

बाद में आई DTO की गाड़ी और उनका दूसरा ड्राइवर।
बाद में आई DTO की गाड़ी और उनका दूसरा ड्राइवर।

DTO के दूसरे ड्राइवर ने आकर मांगी माफी

जब धौंस उल्टा पड़ गया, तब अरबाज ने DTO के दूसरे चालक को बुलाया। जानकारी मिलते ही DTO की गाड़ी से उनके दूसरे ड्राइवर संजीव सिंह (बांका निवासी) वहां पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी और रवि से माफी मांगते हुए अरबाज के बाइक को छोड़ देने की अपील करने लगे। लेकिन इस दौरान भी मोहम्मद अरबाज के तेवर में कमी नहीं हो रही थी। इस पर रवि कुमार द्वारा यह भी कहा गया कि मैं इसकी शिकायत थाने में करूंगा। शिकायत करने की बात सुनते ही DTO के दूसरे ड्राइवर संजीव कुमार ने मोहम्मद अरबाज से हुई गलती पर रवि कुमार से माफी मांगी। जिसके बाद वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्राइवर संजीव कुमार को कहा गया कि इस लड़के को समझाइए। यह पुलिस से भी बदतमीजी करता है। मामला को तूल न देने की वजह से पुलिस ने दोनों पक्षों से समझौता कराकर गाड़ी को छोड़ दिया।

क्या कहते हैं DTO

इस बारे में जिला परिवहन पदाधिकारी फिरोज अख्तर ने पहले तो कहा कि हमारा ड्राइवर कहीं गया ही नही है। वह मेरे साथ है। लेकिन जब अरबाज की तस्वीर भेजी गई तो उन्होंने बात बदलते हुए कहा कि मेरी गाड़ी आज बाहर निकली ही नहीं है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet