नवगछिया : नोट बंदी के बाद सारे एटीएम एक साथ बंद हो जाने की वजह से नवगछिया में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नवगछिया के आस-पास के एटीएम रविवार को दिनभर बंद रहे जिस वजह से लोगों को लेनदेन में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा रविवार को नवगछिया बाजार के सभी एटीएम बंद होने के कारण लोगों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही शादी के माहौल में लोगों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है एटीएम बंद होने की वजह से नवगछिया बाजार में रविवार को भीड़ कम देखी गई लोग केस की तलाश में एक एटीएम से दूसरे एटीएम की ओर भटकते रहे मगर अनुमंडल के किसी एटीएम में पैसा नहीं था या लिंक फेल था या एटीएम बंद था यह सब परेशानी लोगों को झेलनी पड़ी.
Total Downloads: 61
