रानीगंज प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के वार्ड तीन कवैया टोला में 15 अड़ी नहर का बांध सोमवार को रात के करीब नौ बजे अचानक टूट जाने से पंचायत के कवैया टोला, महादलित टोला समेत कई मोहल्लों में बाढ़ की आशंका से लोग दहशत में हैं। इस बांध के टूटने से करीब 1500 घरों में बाढ़ की आशंका बढ़ गयी है।
a
जानकारी के अनुसार नहर का बांध करीब 40 फुट तक अचानक टूट जाने के कारण पास से गांवों में अफरातफरी मच गयी है। कोसी बराज से पानी नहर में छोड़े जाने के कारण नहर के कमजोर बांध पर दबाव बढ़ता गया और सोमवार रात में नौ बजे के करीब यह टूट गया।

पंचायत के मुखिया सरोज कुमार मेहता ने बताया कि अचानक नहर का बांध टूटने की सूचना पर पूरे गांव के लोग नहर को बांधने के लिये लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन नहर की धारा तीव्र होने के कारण इसको बांध सकने में वह सफल नहीं हो पा रहे हैं। मुखिया ने इसकी सूचना तत्काल बीडीओ, सीओ समेत जिले के आलाअधिकारियों को दी।

बांध टूटने के बाद पूरे पंचायत के लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। नहर का पानी तेजी से खेतों में फैल रहा है। इससे करीब 75 एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार धान के खेतों में एक से डेढ़ फुट तक पानी तेजी से भर रहा है। पानी की यही रफ्तार रही तो दो घंटे के अंदर यह पानी मोहल्लों में भी प्रवेश कर जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पूरे पंचायत में अफरातफरी का माहौल रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *