राजकुमार गुड्डू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में हुए हमले में अपराधियों ने उन्हें दो गोली मारी थी, जिसमें एक गोली छाती और दूसरी सिर में फंसी हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 154
फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि के अनुसार, ऑपरेशन की कोशिश की गई थी, लेकिन पल्स रेट काफी कम होने के कारण सिर में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी।
डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है और स्थिति अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेंगलुरु ले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

इस बीच पूरे क्षेत्र के लोगों की नजर उनकी सेहत पर टिकी हुई है और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
