गोराडीह के लोदीपुर स्थित अगरपुर हरिजन टोले से 6 साल के रविकिशन को बदमाशों ने बुधवार को अगवा कर लिया। गुरुवार को उसके दिल्ली में मजदूरी करने वाले पिता अशोक दास को फोन कर बदमाशों ने 3 लाख की फिरौती मांगी है। फिरौती के लिए बदमाशों ने अशोक दास के भतीजे किशन को दिनभर जगदीशपुर, लोदीपुर, टेकनी व अन्य स्थानों पर बुलाया।

किशन की सूचना पर लोदीपुर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने तुरंत डीएसपी नेशार अहमद की अगुवाई में टीम बनाई। पुलिस ने जगदीशपुर, लोदीपुर, गोराडीह समेत अन्य आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। जगदीशपुर से एक संदिग्ध को उठाया। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। एसएसपी आशीष भारती ने कहा है कि जल्द ही बच्चे की बरामदगी होगी, तहकीकात चल रही है। पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस पर रविकिशन शाम 5.30 बजे घर से निकला, जो लौटकर घर नहीं आया। गुुरुवार को दिल्ली में रह रहे पिता अशोक के मोबाइल पर फोन आया। किडनैपर ने कहा, साहेबगंज में बच्चा है। तीन लाख लेकर आ जाओ। अशोक ने खुद के दिल्ली में होने की बात कही और अपने भतीजे किशन का नंबर दे दिया। इसके बाद सुबह 9.15 बजे से शाम तक किशन को अलग-अलग नंबरों से फोन आए। कभी उसे लोदीपुर तो कभी जगदीशपुर और टेकनी बुलाया गया। थककर किशन ने लोदीपुर पुलिस को सूचना

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *