स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह सैंडिस कंपाउंड में हुआ। कमिश्नर राजेश कुमार ने बुधवार की सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया। इस दौरान कमिश्नर ने सरकार की योजनाएं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 23.7 किलोमीटर सड़क, कमांड एंड कंट्रोल के लिए टेंडर निकाला जा रहा है। सैंडिस कंपाउंड के सौंदर्यीकरण की परियोजना के लिए जल्द टेंडर निकलेगा।

अगले स्वतंत्रता दिवस पर सैंडिस कंपाउंड नए और बदले हुए स्वरूप में दिखेगा। इस दौरान उन्होंने लोक सेवा का अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री सात निश्चय से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही खुले में शौच मुक्त करने की पंचायत की योजना के बारे में उन्होंने बताया कि जिले में 963 वार्डों और 51 पंचायत ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। 35 हजार लाभुकों को 12 हजार की दर से प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है।

दीपावली तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 15 हजार आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कमिश्नर ने श्रावणी मेला को राजकीय का दर्जा मिलने पर कहा कि वहां सुविधाएं बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांवरिया पथ पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। कच्ची कांवरिया पथ पर बिछाए गए बालू की गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया है। इसके अलावा महिला आरक्षण, साइकिल, पोशाक योजना, बाल विवाह व दहेज प्रथा के साथ शराबबंदी पर भी चर्चा की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *