बिहपुर। मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे रामनगर सोनवर्षा गंगा धार में घास लाने के दौरान मिल्की गांव के वार्ड नंबर 6 निवासी मोहम्मद साहेब के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तौसीफ डूब गया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी। उसके साथ के बच्चे एवं दियारा के किसानों ने किशोर के शव को बहार निकालकर घटना की सूचना  घरवालों को दी।


वहीं  ग्रामीण रोहित आनंद  शुक्ला, रमेश शर्मा, मोइन राइन, रबूल हसन, अलख निरंजन पासवान आदि ने इस घटना की सूचना बिहपुर  थानाध्यक्ष एवं सीओ बलिराम प्रसाद को दी। सूचना मिलते ही दारोगा रमेश कुमार एवं पीएसआई बिट्टू कुमार कमल ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर किशोर की मौत की सूचना पर मां समीना खातून, बहन सीमा खातून एवं भाई मोहम्मद तौकीर, मोहम्मद  एहसान एवं मोहम्मद अरमान का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *