गोपालपुर : होली में हुडदंग करने वालों पर कडी कार्रवाई की जाएगी. गोपालपुर थाना में शांति समिति की बैठक के बाद थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि होली का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि होली के अवसर पर हुडदंग करने वालों को चिन्हित कर कडी कार्रवाई की जाएगी.

शराब का सेवन करने वाले तथा शराब कारोबारियों पर कडी नजर रखी जा रही है. उन्होंने शांति समिति के सदस्यों व आम लोगों से अपील कर कहा कि इस बारे में ततकाल सूचना देने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा.

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार दादा, प्रमुख पति मुकेश सिंह, गुलाबी सिंह, आलोक सिंह, बाबुल सोनी, पूर्व उप प्रमुख अयूब अली, सरपंच देवन हरिजन, सुबोध यादव, राजाराम मिस्त्री, विनय कुँवर, बालमिकि कुँवर, लक्ष्मण मंडल, लक्ष्मी सिंह , ब्रह्मदेव यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र यादव आदि की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *