भागलपुर : तीसरे चरण में 28 जनवरी को विभिन्न प्रखंडों में शिक्षकों के नियोजन के लिए काउंसिलिंग होगी। पारदर्शी काउंसिलिंग के लिए वहां के बीईओ और डीपीओ को लगाया गया है। 25 जनवरी को राजकीय गर्ल्स इंटर स्कूल में शाहकुंड प्रखंड की काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया था।

इस कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 10 प्रखंडों की 26 पंचायत नियोजन इकाई के 101 पदों के लिए काउंसिलिंग होनी है। इनमें से कुछ वैसी पंचायत हैं, जहां पहले अनियमितता को लेकर रद्द किया गया था। ऐसे में इस बार पारदर्शी तरीके से नियोजन कराना होगा। नियोजन कक्षा एक से पांचवीं के लिए होगा।

डीईओ संजय कुमार ने कहा कि पारदर्शी और शांतिपूर्ण नियोजन को लेकर सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है। इसमें दो जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को भी लगाया गया है। काउंसिलिंग विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों के चयनित स्कूलों में करायी जायेगी। बीईओ को निर्देशित किया गया है कि आवेदकों को बुलाने के लिए माइक की व्यवस्था खुद करेंगे। साथ में वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *