कोहरे की मार से थम गई ट्रेनों की रफ्तार

★ 24 घंटे विलंब से चल रही है कई ट्रेन

★ इंतजार में ठंड में ठिठुर रहे हैं रेलयात्री

नवगछिया : कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के बीच ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है. घने कोहरे के कारण कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच परिचालन होने वाले सवारी गाड़ी सहित मेल ट्रेन घंटों विलंब से चल रही है. शुक्रवार वाली आने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, गरीवनवाज एक्सप्रेस शनिवार को नवगछिया स्टेशन पहुंची. वही राजधानी सहित सभी मेल ट्रेनें घंटों लेट चल रही है.

ट्रेनों का स्टेटस पता लगते ही यात्रियों के उड़ जाते हैं होश

कटिहार बरौनी रेल खंड पर परिचालन होने वाले 15910 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस 25 घंटे, डाउन 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 13 घंटे , डाउन 15716 गरीव नवाज एक्सप्रेस 16 घंटे, 15909 अप अवध आसाम एक्सप्रेस सात घंटे 28181 डाउन टाटालिंक एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची.

28182 टाटा लिंक एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 16:02 में है जबकि यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे,12423 अप राजधानी एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 17:23 में है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 4 घंटे, 15903 अप चण्डीगढ़ ड्रिबूगढ़ एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 08:38 में है जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 5 घंटे, 15910 डाउन अवध आसाम एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 11:32 में है, जबकि यह ट्रेन अपने नियत समय से 14 घंटे, 12424 राजधानी एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 08:30 में है, जबकि यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से पहुंची.

ठंड में ठिठुर कर ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं यात्री

ट्रेनों के विलंब से परिचालन होने के कारण यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस भीषण कपकपाती ठंड में यात्री स्टेशन पर खुले में घंटों बैठकर अपने ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं. ट्रेनों का इंतजार यात्रियों के लिए काफी पीड़ादाई साबित हो रहा है. यात्रियों का कहना है कि एक तो ट्रेन लेट चल रही है और ठंड में ट्रेन का इंतजार करने में जान निकाल जाने जैसा अनुभव हो रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *