किसी को पतंग तो किसी को ताला चाबी मिला चुनाव चिन्ह
Total Downloads: 87
चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार-प्रसार
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. मालूम हो कि नगर पंचायत चुनाव में कुल 23 वार्ड से 144 प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं, जिन्हें निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय द्वारा बुधवार को प्रतिक आवंटन किया गया.

उसके बाद से प्रत्याशी अपने अपने चुनाव चिन्ह लेकर अपने वार्ड में प्रचार-प्रसार में तेजी से लग गए हैं. अपने मतदाताओं को अपने चुनाव चिन्ह पर ही मोहर लगाने की अपील व गुजारिश की जा रही है. वहीं पदाधिकारियों के लिए खर्च सीमा 10 हजार रूपये रखी गई है. वहीं चुनाव प्रचार के लिए दो चक्का वाहन की अनुमति दी जाएगी साथ ही अपने कार्यालय में ही बैनर व पोस्टर लगा सकते है. कार्यालय खोलने के लिए उन्हें निर्वाची पदाधिकारी की अनुमति भी लेना होगा. चुनाव में प्रत्याशी सिर्फ दो पहिया वाहन या फिर रिक्शा का इस्तेमाल अपने प्रचार प्रसार के लिए अनुमति लेकर कर सकते हैं. प्रत्याशियों द्वारा वार्ड में सभा , जुलूस या लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी अनुमति लेनी होगी. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा किसी भी प्रकार के चुनाव के दौरान होने वाली गड़बड़ी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच करवा कर प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी.
