download (1)

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के महद्दतपुर  स्थित पशुपतिनाथ ढाबा के समीप वेस्ट बंगाल नंबर की गाड़ी से  की ओर जा रही tata indigo को पुलिस ने की जांच के दौरान गाड़ी से 204 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. नवगछिया पुलिस के एएसआई सुनील सिंह द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान महत्वपूर्ण के पास वेस्ट बंगाल wb 26R 1129 की गाड़ी नंबर पर संदेह होने पर उसका पीछा किया गाया.  महद्दतपुर स्थित पशुपतिनाथ ढाबा के पास पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया. जिसके बाद गाड़ी में सवार चालक व अन्य लोग पास के ही केले के खेत में भागने में सफल रहे. पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 120 बोतल छोटा और 84 बड़ा बोतल दारु का बरामद किया. सुनील सिंह ने बताया कि वेस्ट बंगाल की गाड़ी पर भागलपुर से बेगूसराय की ओर ले जा रही शराब रॉयल स्टेज का है . इससे पहले भी बेगूसराय ले जा रहे शराब के बड़े खेप को पकड़ा जा चुका है . यह दूसरी घटना है जब कि  रात के अंधेरे में शराब व्यवसाई अपना माल निकालने के फेर में थे.  मगर उन्हे पकड़ लिया गया वही गाड़ी को जप्त कर लिया गया है . और चालक समेत गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *