नवगछिया : सूबे के चार लाख नियोजित शिक्षकों के साथ नवगछिया के भी सभी नियोजित शिक्षकों के भाग्य का फैसला 12 जुलाई को होगा. इस कारण अनुमंडल के सभी शिक्षकों का ध्यान कोर्ट के फैसले की ओर है. वरीय प्रखंड साधनसेवी मुकेश मंडल ने कहा है हमारा पक्ष काफी मजबूत है जीत हमारी होगी माननीय हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश को सुप्रीम कोर्ट में बरकरार रखा जाएगा. लाखों शिक्षकों के द्वारा लगातार पूजा अर्चना की जा रही है.

शनिवार देर शाम माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के द्वारा जारी सूचना के अनुसार समान काम समान वेतन संबंधी विशेष अनुमति याचिका की सुनवाई उदय उमेश ललित एवं अभय मनोहर सप्रे कोर्ट नंबर 11 तथा आइटम नंबर 16 पर करेंगे. नियोजित शिक्षकों के तरफ से देश के नामचीन दिग्गज लॉयर को हायर किया जा रहा है चारों तरफ से घेराबंदी की जा चुकी है

देश के विभिन्न राज्यों में दिए जा रहे वेतनमान संबंधी दस्तावेजों को उपलब्ध कर लिया गया है. श्री मुकेश मंडल ने दोहराया कि हमें माननीय न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए नियोजित शिक्षकों के साथ न्याय करेंगे साथ ही बिहार सरकार के विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए माननीय उच्च न्यायालय पटना के फैसले को हूबहू लागू करने का आदेश पारित करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *