नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड न० एक निवासी मक्का व्यवसायी प्रमोद कुमार भगत पिता महेंद्र भगत ने अपनी जान बचाई. अपहरणकर्ता के चंगुल से निकलने के बाद प्रमोद भगत ने बताया कि वह शुक्रवार को नवगछिया महाराज जी चौक पर था. इसी क्रम में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया.
Total Downloads: 360
अपहरण के बाद अपहरणकर्ता उसे लेकर मधेपुरा चौसा लेकर चला गया. जहा अपराधियों ने हमे बंधक बनाकर रखा. उन्होंने बताया कि बंधक के क्रम में मौका पाकर वहां से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर रात घर आने के बाद नवगछिया थाना भी गया. जहा घटना की जानकारी दी.

थाना में सुबह आकर आवेदन देने की बात कही. नवगछिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई सूचना उन्होंने नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो आवेदन मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.

