जमालपुर में होने वाले आरआरआई (रूट रिले इंटरलाकिंग) के कारण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव कर यात्रियों को राहत देने का निर्णय लिया है। इसके तहत भागलपुर से खुलकर मुंगेर गंगा पुल होकर गुजरने वाली मुजफ्फरपुर इंटरसिटी (जनसेवा एक्सप्रेस) का ठहराव 24 से 29 सितंबर तक भागलपुर और मुंगेर के बीच सभी स्टेशनों पर होगा।

वहीं भागलपुर-नयी दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस भी भागलपुर से मुंगेर तक के सभी स्टेशनों पर रुकेगी। धरहरा, दशरथपुर से चलने वाली बांका और साहिबगंज इंटरसिटी किऊल तक सभी स्टेशनों पर रुका करेगी। इसी तरह 20 से 29 सितंबर तक 13409 अप मालदा इंटरसिटी ट्रेन सुल्तानगंज तक ही जायेगी और यहीं से फिर मालदा के लिए वापस हो जायेगी।

53431 अप साहेबगंज-किऊल पैसेंजर व 53415 अप बर्द्धमान पैसेंजर बरियारपुर तक ही जायेगी और अगली सुबह 53416 डाउन बनकर बरियारपुर को लौट आयेगी। गौरतलब हो कि आरआरआई कार्य के कारण 20 से 29 सितंबर तक ट्रेन परिचालन अस्त-व्यस्त रहेगा। भागलपुर-किऊल सेक्शन पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

24 तक नहीं चलेगी फरक्का एक्सप्रेस

उत्तर मध्य रेलवे के पनकी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य कराना तय हुआ है। इस वजह से भागलपुर के रास्ते मालदा टाउन से भिवानी तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस बुधवार से 24 सितंबर तक नहीं चलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *