नवगछिया : कोसी नदी पर बने बाबा विशु राउत पुल के पहुंच पथ निर्माण की बाधा लगभग खत्म होती नजर आ रही है. जमीन अधिग्रहण के मुआवजे के लिए सालों से दौड़ रहे 61 किसानों ने भागलपुर आ रहे सीएम नीतीश कुमार की सभा के दौरान नारेबाजी(हूटिंग) की चेतावनी क्या दी, आलाधिकारी को भी दौड़ लगानी पड़ गई. मंगलवार को नवगछिया बीडीओ और सीओ कदवा पहुंचे और किसानों से मुलाकात की. आश्वासन दिया कि जल्द मुआवजा मिलेगा. एसडीओ से बात कराई गई. दोपहर में किसान भागलपुर भू-अर्जन कार्यालय जाकर स्थिति देखी और शाम में किसानों के शिष्टमण्डल के साथ एसडीओ ने बैठक की. बताया गया कि 24 जनवरी तक भुगतान के लिए किसानों को नोटिस हो जाएगा,
Total Downloads: 105
जबकि 25 जनवरी तक अनुमंडल के खाते में राशि ट्रांसफर हो जाएगी. इधर, बैठक खत्म होने के बाद शिष्ट मंडल के रामदेव सिंह ने बताया कि संध्या समय एसडीओ आवास पर बैठक में जिसमें उन्होंने बताया कि 24 जनवरी तक किसानों को कितनी कितनी मुआवजा की राशि दी जाएगी का नोटिस मिल जाएगी. भागलपुर भू अर्जन कार्यालय में नोटिस तैयार किया जा रहा है.
,, किसानों ने दी सीएम के सामने नारेबाजी की चेतावनी, तो पहुंचे आलाधिकारी, दिया मुआवजा का आश्वासन
,, एसडीओ ने किसानों के साथ बैठक कर दिया आश्वासन कहा 25 जनवरी तक राशि का अनुमंडल खाते में होगा ट्रांसफर
,, शिविर लगाकर किसानों के बीच बांटे जाएंगे मुआवजे की राशि
,, किसानों ने भू अर्जन कार्यालय जाकर देखा कार्य प्रगति की स्थिति

उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को अनुमंडल के खाते में मुआवजे की राशि ट्रांसफर होने की संभावना है. राशि ट्रांसफर होने के बाद किसानों के बीच शिविर लगा कर राशि का आवंटन किया जाएगा. बैठक में मुखिया अशोक सिंह , अजय कुमार सिंह, किसान उमाकांत राय, गजाधर राय, संजय सिंह व अन्य मौजूद थे. मालूम हो कि बाबा विशु राउत पुल इलाके का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है.
सीएम नीतीश कुमार के ही हाथों पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व इस पुल का उद्घाटन कराया गया था. लेकिन लगभग चार साल बीतने के बाद भी पुल का सुचारू ढंग से उपयोग नहीं किया जा पा रहा है. कारण भूअर्जन नहीं होने से पुल पहुंच पथ की 800 मीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाना है. इधर, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पहुंच पथ निर्माण को लेकर किसानों को मुआवजा देने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है.

