नवगछिया: म्हारे आंगने पधारो जी गजानंद मेहर करो आज” गणपति वंदना के साथ श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में स्थानीय बालभारती स्कूल में आयोजित 28वां श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। राहुल सोनी भागलपुर ने इस गजानंद वंदना के बाद “हनुमान तेरा जग में डंका बाज रया” और “सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है” पर श्रोताओं और श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।

वर्ष 2017 के अंतिम दिन की विदाई के मौके पर आयोजित इस श्री श्याम महोत्सव के शुभारंभ में सबसे पहले खाटू नरेश बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित अमर कुमार शर्मा और पंडित नंदलाल तिवारी के सहयोग से मुख्य यजमान द्वारा प्रज्वलित की गयी। इस मौके पर सभी परिवारजन भी मौजूद थे।

चौबीस घंटे के इस श्री श्याम महोत्सव के पहले दिन टाटानगर के मशहूर भजन गायक श्री कृष्णा मूर्ति और कोलकाता की एंजेल नृत्य नाटिका तथा जयपुर के श्री रघुनाथ शेखावाटी की मनमोहक प्रस्तुति ने जो समा बांधा कि श्रोता और श्रद्धालु देर रात तक भजन गंगा का आनंद लेते रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *