नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र स्थित दियारा इलाके से लापता चार युवकों मे से एक युवक सौरभ कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया है . भागलपुर कहलगांव के बीच गंगा किनारे पानी से शव को बरामद किया . बताया जा रहा है की गंगा के तटीय इलाको मे रहने वाले लोगों ने प्रशासन को एक युवक का शव गंगा मे देखे जाने की सूचना दी.
Total Downloads: 116
जिसके बाद एसडीआरएफ़ की टीम मौके पर पहुँची . जहाँ मरे मवेशी के साथ युवक का शव भी गंगा किनारे पड़ा था . एसडीआरएफ़ इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी वरीय अधिकरियो को दी . पुलिस ने शव की पहचान कर ली है . आपको बता दे की खरीक थाना छेत्र के दियारा इलाके मे अपराधियो ने चार खिलाडियो की हत्या कर शव को गंगा मे फेक दिया था . घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दियारा इलाके मे सघन छापेमारी चलाया था .


डीआईजी के निर्देश पर दियारा छेत्र मे कोम्बिंग ऑपरेशन मे पुलिस ने चारो युवकों के खून से सने कपड़े बरामद किये थे . साथ ही घटना मे संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया था . चार मे से एक युवक सौरभ का शव पुलिस ने बरामद किया है . वही अभी भी तीनो युवकों का शव पुलिस को नही मिला है ..
