नवगछिया : डीआईजी विकाश वैभव ने कहा की इस हत्याकांड को टॉप प्रायोरेटी देते हुए हत्याकांड में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ साथ अपराधियों को सजा दिलाने तक कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि हत्याकांड में कुल आठ अपराधी शामिल है जसमें एक अपराधी रोहीत कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को पुछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. डीआईजी ने कहा की पुलिस अनुसंधान में रोहीत की भी हत्याकांड में संलिप्त होने की बात सामने आई जसके बाद उसक गिरफ्तार किया गया.
Total Downloads: 63
हत्याकांड में बिहपुर थाना के दो व खगिड़या के पांच अपराधी फरार चल रहे है. डीआईजी कहा कि हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तीन जिले खगड़िया, नवगछिया एवं भागलपुर के पुलिस पदाधिकारयों का एसआइटी टीम गठीत किया गया है नवगछिया एसपी को अध्यक्ष बनाया गया है. एसआइटी की टीम लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अपराधी से पुलिस को बहुत कुछ जानकारी मली है. हत्याकांड में संलिप्त अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अपराधियों से जूड़ी कुछ जानकारी पुलिस को मिली है एसआईटी की टीम छापेमारी गई हुई है.

एसडीआरएफ की टीम भी शव की कर रही तालाश
डीआईजी कहा कि हत्या के बाद चारों युवक के शव को गंगा नदी में बहाया गया है. शव की खोज की जा रही है. शव की तालाश में एसडीआरएफ की टीम का सहयोग लिया गया है. नवगिछया एवं खगड़िया में शव की खोजबीन के साथ साथ साहेबगेज, फरक्का में भी पुलिस को सूचित कर शव की खोज में लगाया गया है.
13 नवंबर से गायब थे चारों युवक, आरोपियों का नाम सामने आने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी रही पुलिस
डीआईजी ने बताया कि चारों युवक 13 नवंबर से गायब थे. पुलिस को 15 को लापता होने की जानकारी मिली और 16 को पुलिस ने मामले का उदभेदन कर लिया. पुलिस कार्रवाई में 16 को ही घटना में संलिप्त अपराधियों के नाम सामने आ गए. घटना में गौरीपुर के पिंकू झा एवं विकास यादव एवं खगड़िया के पांच अपराधी के नाम सामने आए. बिहपुर थानाध्यक्ष की कर्तव्य हिनता के कारण पिंकू झा भागने में सफल रहा.

