नारायणपुर- प्रखंड के नगडपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या आठ काँलेज टोला नारायणपुर मैं गुरुवार की देर रात ग्रामीणों द्वारा नवगछिया एसडीओ डा आदित्य प्रकाश को कालाबाजारी की सुचना दी गई.

एसडीओ के निर्देश पर एम ओ मुकेश कुमार, भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ,अनि दयाशंकर राय पुलिस बल के साथ डीलर गणपत यादव के दरवाजे पर पहुंचे. मौके पर  पिकअप टाटा 407 वाहन संख्या बी आर 11 एस 6667 पर लगभग 12:30 बजे चावल लोड करते देखा गया.पुलिस को देखते ही मजदुर, वाहन चालक, कालाबाजारी कर रहे व्यपारी चकमा दे फरार हो गया.

जबकि 42 बोरा चावल के साथ पिकअप वैन को जप्त किया. व डीलर गणपत यादव को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि आपुर्ति पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा डीलर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई.व 42 बोरा चावल व वाहन को जप्त किया गया, गिरफ्तार डीलर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल भेजा गया. एम ओ मुकेश कुमार ने बताया जप्त की गई 42 बोरा चावल को जिम्मेनामा पे उसी पंचायत के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता नागेशवर यादव को दिया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *