खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी बेसिक स्कूल के पास 14 नंबर सड़क पर पानी का गैलेंन वाले एक मालवाहक ऑटो के चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गये.

तीनों घायलों का इलाज खरीक पीएचसी में कराया गया है. घायलों में खैरपुर निवासी बिजेंद्र प्रसाद सिंह व उनके पुत्र प्रिंस कुमार और मुकेश कुमार हैं. हादसे में विजेंद्र प्रसाद सिंह के पैर का घुटना टूट गया है जबकि प्रिंस कुमार का घुटना बुरी तरह से चोटिल हो गया है. जानकारी मिली है कि विजेंद्र प्रसाद सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुत्रों के साथ अपने गांव जा रहे थे झक्की सामने से आ रहे पानी लगे ऑटो ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का दे मारा. घटना के तुरंत बाद पानी ला दे मालवाहक ऑटो का चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने मालवाहक ऑटो को जब्त कर लिया है. समाचार लिखे जाने तक तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *