नवगछिया : पचास करोड़ की लागत से बन रहे इस्माइलपुर जाह्नवी चौक रिंगबांध में भूमि अधिग्रहण का पेंच अब आंदोलन का रूप ले चुका है. शनिवार को इस्माइलपुर के केलाबाड़ी, मेघल टोला, मंधत टोला और परवत्ता के 150 से अधिक किसानों ने मेघल टोला से लेकर केलाबाड़ी गांव तक रिंगबांध पर विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थे. किसानों का कहना है किसानों की जमीन जबरन ली जा रही है. न कोई आश्वासन, न कोई नापी, बस बाढ़ के नाम पर डरा कर उनलोगों को इमोशनली ब्लैकमेल किया जा रहा है और खेतों को काटा जा रहा है.

जबरन जमीन लिये जाने पर किसानों ने निकाला विरोध मार्च

– 150 की संख्या में शामिल हुए किसान

– कहा मुआवजा नहीं तो काम नहीं होने देंगे

अधिकांश किसानों का कहना था कि उनलोगों के रोजी रोटी का साधन एक मात्र खेत ही है, ऐसे में वे लोग बांध में खेत दे देंगे तो उनकी रोजी रोटी कैसे चलेगी. दूसरी तरफ जो जमीन बच रही है, उसमें भी बालू भर जा रहा है. किसानों ने स्पष्ट कहा कि अगर मुआवजा नहीं दिया जायेगा तो वे लोग अब जगह जगह रिंग बांध के कार्य को बाधित कर देंगे.

कोई भी नेता या ठेकेदार का आदमी सामने आया तो उसकी खैर नहीं. जमीन उनकी दुनियां है, इसे किसी भी सूरत में बंदरबांट नहीं करने दिया जायेगा. किसानों ने कहा कि वे लोग जल्द ही पदाधिकारियों से मिल कर पूरी तरह से रिंग बांध के कार्य को बंद करने की मांग करेंगे. प्रदर्शन में डा पप्पू कुमार, मनोज मंडल, लूखो शर्मा, राधा देवी, प्रभा देवी, कैली देवी, निवास मंडल, विष्णुदेव मंडल, प्रमोद मंडल, संतोष कुमार, अजबलाल मंडल, प्रमोद मंडल, विकास मंडल, जागो मंडल, राजेंद्र मंडल, महेश यादव, गोपाल मंडल, पंकज मंडल, जयकांत मंडल, रामदास मंडल, कैलाश मंडल आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *