नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी दसवीं कक्षा का छात्र रूपन यादव के पुत्र अंकित कुमार पिछले छह दिनों से लापता है. परिजनों ने बताया कि अंकित छह दिनों पूर्व घर से मोबाइल ठीक कराने के लिए घर से निकला था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
उसके बाद से वह घर वापस नहीं आया. परिजनों ने कहा कि छात्र के लापता होने के बाद हम लोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है. परिवार वालों ने छात्र के साथ किसी अनहोनी होने की संभावना से चिंतित हैं.

वही छात्र के पिता रूपन यादव ने अपने पुत्र अंकित कुमार के लापता होने का लिखित आवेदन गोपालपुर थाना में दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

