बिहार के परिवहन विभाग में 600 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होगी. नौकरी पाने वाले लोग परिवहन पुलिसकर्मी कहे जाायेंगे. इसके लिये परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. ये प्रस्ताव वित्त और विधि विभाग को भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक इस काम में सैप यानी स्पेशल ऑग्जीलरी पुलिस की सेवा ली जायेगी.
Total Downloads: 354
भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी गृह और पुलिस मुख्यालय को देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और भर्ती की जिम्मेवारी पुलिस मुख्यालय केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को. दरअसल बिहार में वर्तमान व्यवस्था में परिवहन विभाग की जांच के लिये विभाग को पुलिस पर निर्भर रहना होता है. जिलों में डीटीओ और एमवीआई के आग्रह पर होमगार्ड की सेवा मुहैया कराई जाती है और इसके एवज में परिवहन विभाग सेवा शुल्क का भुगतान करता है.


नियमावली में परिवहन सिपाहियों को विभागीय परीक्षा के आधार पर पदोन्नति देने का भी प्रावधान किया जा रहा है. इसके तहत परिवहन सिपाही की पदोन्नति प्रवर्तन निरीक्षक (ईएसआइ) और प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ईआइ) के पद तक हो सकती है. नियुक्ति की प्रकिया को लेकर जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है.

