भागलपुर, मौसम के मिजाज में मंगलवार को बदलाव आया। मंगलवार की शाम हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मध्य यूपी में बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण बुधवार को भी भागलपुर में हल्की बारिश या फिर बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान जहां दिन में ठंड बढ़ सकती है तो रात के तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी।

1.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का रात का पारा

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि के साथ 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क कर 12.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में ओस व सुबह में हुए हल्के कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे 95 प्रतिशत रही। आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 82 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिन भर 5.6 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिणी हवा बही।

31 दिसंबर से कम होने लगेगा रात का पारा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त सांख्यिकी मॉडल एवं उपग्रहीय तस्वीर से पता चलता है कि भागलपुर में सतह से 0.9 किमी ऊपर तक दक्षिणी हवा का प्रवाह बना हुआ है। वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र मध्य यूपी एवं आसपास में स्थित है जो 1.5 किमी तक विस्तारित है। अगले 24 से 48 घंटे तक भागलपुर में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटे तक जिले में हल्का कोहरा या फिर धुंध छाये रहने की संभावना है। 30 दिसंबर को शीत दिवस की संभावना है, जिसमें भागलपुर का अधिकतम तापमान में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद यानी 31 दिसंबर से अधिकतम तापमान में वृद्धि एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *