जीवन-मौत से जूझती बेगूसराय की निर्भया आखिरकार 7वें दिन मौत से हार गयी। शनिवार की अहले सुबह पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली। मौत की खबर सुनते ही गांव समेत जिलेवासी स्तब्ध हैं। बेगूसराय में इस घटना से शोक की लहर ब्याप्त हो गयी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मगर मुख्य आरोपी अभी भी कानून के शिकंजे से फरार चल रहा है।

जिले के डंडारी थाना इलाके में एक पंचायत के बीच चौराहे पर नये साल के पहले दिन उसे चाकू से गोद दिया था। छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था। असफल होने पर तीन दरिंदों ने 18 वर्षीय छात्रा को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। बदमाशों ने छात्रा के कई नाजुक अंगों पर चाकू से प्रहार किया था।

2 जनवरी को सूचना पर पुलिस ने जख्मी छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां वह जीवन- मौत से जूझ रही है। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था।

परिजनों ने बताया कि नववर्ष पर गिफ्ट देने के बहाने मोहनपुर के एक लड़के ने लड़की को घर से बुलाया था। छात्रा के गांव के युवक मन ही मन एकतरफा प्यार करता था। दूसरे लड़के के साथ बातचीत करते देखा तो उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से जब वह लड़का भाग तो छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। छात्रा ने जमकर विरोध की तो आरोपी युवक ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो पेट में चाकू गोदकर आरपार कर दिया।

खून से लथपथ छात्रा बीच सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों से मदद की गुहार लगा रही थी। एक राहगीर ने परिजनों को सूचना दी कि उनकी बेटी खून से लथपथ सड़क के बीच पड़ी है। परिजन के साथ स्थानीय लोग जब घटना स्थल पहुंचे तो लड़की की स्थिति देखकर सब के होश उड़ गए। पीड़िता दर्द से कराहती सड़क पर पड़ी हुई थी। आनन- फानन में लोगों ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां स्थिति को गंभीर देख डाक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *