नवगछिया। रंगरा प्रखंड के रंगरा पंचायत में संपूर्ण वैश्य समाज की बैठक संगठन के वरीय नेता उमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वैश्य समाज के प्रदेश संरक्षक सुरेश भगत ने कहा कि संपूर्ण वैश्य समाज पूरे बिहार में वैश्य के हितों की रक्षा के लिए तत्पर लड़ाई लड़ती रहेगी।

Whatsapp group Join

उन्होंने कहा वैश्य समाज से वोट लेकर आजतक सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रोटियां सेंकने का काम किया लेकिन कोई भी वैश्य समाज के हित में कभी काम नहीं किया। अब पूरे बिहार में वैश्य समाज जग चुका है और जब तक वैश्य समाज को सत्ता में सही भागीदारी नहीं मिल जाती तब तक समाज चुप नहीं बैठेगा।

उमेश शर्मा ने कहा कि वैश्य समाज में विभिन्न प्रकार की जातियों को जगाने की जरूरत है। जिस दिन वैश्य समाज की सभी जातियां एकजुट हो जाएंगी उस दिन बिहार की सत्ता पर वैश्य का कब्जा होगा। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सुबोध साह, राजकिशोर आर्य, शंकर शर्मा, दिनेश शर्मा, राजदेव गुप्ता उप मुखिया, कौशल किशोर जयसवाल, नरेश भगत, सुभाष चौरसिया, अरुण चौधरी, मोहन चौधरी, विनोद तांती, विनोद जयसवाल फौजी, कुलदीप पंडित एवं सैकड़ों वैश्य समाज के लोग उपस्थित हुए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *