नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के मौजमाबाद गांव में सोमवार को स्थानीय कवि मधुर मिलन नायक के नेतृत्व में दर्जनों युवक युवतियों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से लिखकर अंगिका भाषा को कोड जारी करते हुए इसे अष्टम सूची में शामिल करने की मांग की। मौके पर दीलिप कुमार और कुमोद राम ने बताया कि पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं जन-गणना आयुक्त को पोस्टकार्ड लिखा गया है।

गंगा-कोशी अंगिका विकास समिति के रंजीत मंडल ने कहा कि यह प्रयास सफल जरूर होगा। ज्योति कुमारी ने कहा कि आपनौ सिनिं के भाषा अंगिका पर सरकार केय ध्यान देना चाहियो ल, जेंकरा सं अंगिका भाषा केय विकास हुवे पारे।

कार्यक्रम के पूर्ववर्ती वर्तमान अंगिका संघर्ष समिति, गंगा-कोशी अंगिका विकास समिति, सावित्री बाई फुले युवती मंडल जैसे संगठन ने सहयोग किया। मौके पर रुपा, ज्योति, हीना, सपना, सचिन, शबनम, अनुराधा, रीतिक, अनुराग, मोहन राम, लक्ष्मन राम, चंदन आदि

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *