नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सुकठिया बाजार में प्रखंड स्तरीय संपूर्ण वैश्य समाज की बैठक पूर्व मुखिया सुबोध साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक सुरेश भगत ने भाग लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 329
उन्होंने कहा कि संपूर्ण वैश्य समाज के संगठन को हर बूथ तक पहुंचाना है। इसके लिए संपूर्ण वैश्य समाज के सभी कार्यकर्ता अपने जी जान से लग जाएं। बैठक में जिला संरक्षक नरेश साह, कौशल जयसवाल, पिंटू जयसवाल, बासुकी भगत, बजरंग पोदार, शंकर शर्मा, राजकिशोर आर्य, मुरली भगत, रवि साह, पालन जयसवाल, पूर्व मुखिया शैलेंद्र जयसवाल हरदेव साह, मदन सोनी, भूपेंद्र शाह, बाबुल साह एवं प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
