रंगरा  : मूसलाधार बारिश ने आम लोगों का जनजीवन खासा प्रभावित किया है। सड़कों पर 2 से 3 फीट पानी बह रहा है। लोग अपने घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। कई फीडरों में फाल्ट आने के कारण प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। वहीं बारिश के चलते गंगा एवं कोसी दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण तीनटंगा दियारा के ज्ञानी दास में  टोला में एक बार फिर से कटाव का खतरा मंडराने लगा है। बारिश ने इन कटाव प्रभावित परिवारों की जिंदगी को नारकीय बना दिया है।

कटाव पीड़ित सुदामा दास, अभिषेक ठाकुर, योगेंद्र ठाकुर, मोहम्मद रुस्तम, नरेश दास आदि ने बताया कि बारिश के चलते हम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। “कटावस्थल पर ही नदी किनारे हम लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। खाने-पीने की सभी वस्तुएं बारिश में भीग गई है। हम लोग भूखे प्यासे किसी तरह जीवन बिता रहे हैं। हमें देखने वाला कोई नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *