नवगछिया : बिहपुर मध्य पंचायत के बिक्रमपुर दुर्गास्थान परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। बीडीओ सत्यनारायण पंडित के संचालन में जिप सदस्य मोईन राइन, मुखिया मनोज कुमार लाल व सरपंच प्रमोद सिंह की उपस्थिति में सभी विभागों के प्रखंडस्तरीय अफसर शामिल हुए।

बीपीआरओ काजल व आरओ आमिर हुसैन ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जीविका प्रबंधक अरुण कुमार भारती ने महिला स्वावलंबन पर बल देते हुए जीविका ग्रामीण बाजार से लोगों को जरूरत का सामान खरीदने की अपील की। बीईओ रामजी राय ने शिक्षा और बीएओ

अरविंद कुमार, डीएचओ पंकज कुमार ने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम को एमओ सजल वत्स, मनरेगा पीओ राकेश रोशन, प्रखंड कौशल युवा केंद्र के संचालक ने भी संबोधित किया। मुखिया ने लोगों से दी गई जानकारी का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *