नवगछिया : भरतखंड नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के जीएन तटबंध स्लुईस गेट गनौल के पास सोमवार को दर्जनों टोटो चालकों ने स्थायी स्टैंड की मांग व अवैध वसूली के खिलाफ हंगामा कर नारेबाजी की। चालकों का कहना था कि हमलोगों को मधुरापुर बाजार की तरफ स्टैंड नहीं रहने से परेशानी हो रही है। इधर-उधर टोटो खड़ा करने पर स्थानीय दुकानदार और अन्य लोग गाली-गलौच करते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर उनसे अवैध वसूली की जाती है।
Total Downloads: 78
जिसका स्थायी समाधान पुलिस प्रशासन को निकालना चाहिए। पप्पू पंडित ने बताया कि हमलोग गरीब आदमी हैं। रोजाना 200-300 रुपये कमाकर किसी तरह अपना भरण पोषण करते हैं।चालकों ने बताया कि हमलोगों में से कई लोगों के पास किराये का टोटो है। हालांकि इसमें से कई लोगों के पास अपनी गाड़ी है। इस हंगामे के कारण सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। इसके कारण आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहपुर के मो. फारुक ने बताया कि वह बिहपुर सेनाव पकड़ने अगुवानी घाट जा रहे हैं।
जाम की वजह से देरी हो रही है। चालकों ने भवानीपुर ओपी में आवेदन देने पर चक्कर लगवाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने चालकों की समस्याएं सुनीं। कहा कि कोई भी वसूली करे तुरंत फोन कर सूचित करें।

