नवगछिया : नए सड़क दुर्घटना कानून के विरोध में नए साल के पहले दिनरोडवेज और निजी वाहन चालक व मालिकों ने हड़ताल कर एनएच-31 पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। इससे नवगछिया में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकांश बसें और छोटे वाहन सड़कों से नदारद रहे। बस अड्डे के बाहर विरोध प्रदर्शन होने से सोमवार सुबह से ही यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई। यात्री निजी वाहन की तलाश में भटकते रहे।
Total Downloads: 166
सरकार के नए कानून के विरोध में सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे चालकों और मालिकों ने एनएच-31 प्रेसीडेंसी स्कूल के पास प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर टायर जलाकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। मौके पर मौजूद गाड़ी चालकों ने कहा कि सरकार ने जो कानून बनाया है, उनमें दुर्घटना होने पर 10 साल की सजा और पांच लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
पांच लाख रुपये कहां से देंगे? चालकों का एक ही मांग था कि इस कानून को वापस लिया जाए नहीं तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके चलते करीब 4 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने 11 बजे जाम को हटवाया। जाम के कारण वाहनों की कतार लग गई थी।

