नवगछिया : नवगछिया के बाबा विष्णु राउत पहुंच पथ के पास लाल रंग की कार से प्रतिबंधित कफ सिरप नवगछिया पुलिस ने बरामद किया है। नवगछिया थाना प्रभारी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की कार से प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर चालक जा रहा है।
जिसके बाद लाल रंग की डी एल 7सी एल 7996 कर का पीछा करने पर पुलिस ने विशुराउत पहुंच पथ पुल से पहले ही रोक लिया। जब तक पुलिस संदिग्ध कार के पास पहुंचती आरोपी गाड़ी से उतरकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से प्रतिबंधित 785 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ।
इस दौरान पुलिस ने कार से दो मोबाइल भी जब्त की हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी और मोबाइल की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी में लदा प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


