नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के पास रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए खुदाई के दौरान मंगलवार को वर्षों पूर्व ईट की बनी पुलिया मिली, जिसे तोड़ने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
Total Downloads: 163
खुदाई में इतने पुराने पाया के निकलने के बाद लोगों का हुजूम देखने को उमड़ पड़ा। स्थानीय बुजुर्ग लोगों ने बताया कि नवगछिया बाजार पूर्व में कोसी नदी के काफी समीप था और कोसी नदी की मुख्य धारा बाजार के समीप होकर गुजरती थी। यह पुलिया उस समय बाजार आने जाने के लिए बनायी गयी थी।
नवगछिया में पूर्व में कोसी नदी के माध्यम से ही कोलकाता सहित अन्य जगहों पर बड़ी-बड़ी नावों से आवागमन होता था और नवगछिया अनाज का सबसे बड़ा मंदी हुआ करता था। निर्माणाधीन ओवरब्रिज ही नवगछिया बाजार को अनुमंडल के अन्य गांवों से जोड़ने का मुख्य मार्ग है और पूर्व में भी यह सड़क का मुख्य मार्ग था इसलिए उस समय पुलिया को काफी मजबूत बनाया गया है जो समय के साथ जमींदोज हो गया था और उसके ऊपर सड़क बन गई थी।

