नवगछिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत में नवगछिया स्थित बाल भारती में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के विभिन्न शाखाओं के क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न सदस्यगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।
Total Downloads: 165
दिनेश कुमार सर्राफ को शाखा अध्यक्ष तथा विनोद केजरीवाल को शाखा महासचिव का सम्मान दिया गया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखाओं में विभिन्न भूमिकाओं में योगदान के लिए सीमा रूंगटा, कांता केजरीवाल, प्रदीप जैन, राजेश कनोडिया, मुरारी लाल चिरानिया तथा अभय मुनका सहित अन्य व्यक्तियों को भी स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला सम्मेलन, श्याम दुलारे के सदस्य गणों के साथ साथ कमलेश अग्रवाल, मिडिया प्रभारी अशोक कुमार केडिया, खरीक शाखा के महामंत्री प्रदीप कुमार लाठ, विश्वनाथ यादुका, प्रवीण कुमार केजरीवाल, दयाराम चौधरी, ओम प्रकाश चिरानिया, अशोक कुमार सर्राफ, सुरेश हिसारिया, विद्यासागर सर्राफ, नवीन कुमार केजरीवाल, श्रुति रूंगटा, भगवती पंसारी, अनुराधा पंसारी, मंजू केडिया व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में सभी के आगमन का आभार व्यक्त करते हुए अजय कुमार रूंगटा ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

