नवगछिया : रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि यात्रियों की अधिक मांग के कारण विशेष ट्रेनें अब नवगछिया में अधिक समय तक रुकेंगी, जिससे उदयपुर सिटी, मुंबई सेंट्रल, गुजरात और अन्य शहरों की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। कटिहार-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 09623) फिलहाल 23 अप्रैल से 25 जून तक चलाई जा रही है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे 24 सितंबर तक विस्तारित कर दिया गया है।
Total Downloads: 434
यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को उदयपुर सिटी से शाम 16:05 बजे खुलेगी और गुरुवार को शाम 15:00 बजे कटिहार से (ट्रेन संख्या 09624) खुलेगी। यह ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, आगरा कैंट, प्रयागराज, डी डी यू, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया होते हुए नवगछिया होकर कटिहार तक का सफर करेगी।
कटिहार-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 09189) प्रत्येक शनिवार को सुबह 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से खुलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 09190 फिलहाल 23 अप्रैल से 2 जुलाई तक चलाई जा रही है, जिसे अब 31 दिसंबर तक विस्तारित कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रात 00:15 बजे कटिहार से खुलेगी और वापी, सूरत, भरूच, रतलाम, नागदा, उज्जैन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी होते हुए नवगछिया होकर कटिहार तक चलेगी।

