नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया की आम बैठक सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी पार्षदों ने अपनी अपनी मांगों को रखा।
Total Downloads: 166
बैठक में नगर विकास कार्य के लिए 10-10 लाख रुपये की दो योजना सभी वार्डों में देने की स्वीकृति दी गई, एवं सभी वार्डों में मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव भी दिया गया है।
वहीं बरसात के पूर्व नवगछिया बाजार में नाला उड़ाही कार्य किया जा रहा है। बाजार स्थित गोपाल गोशाला में छठ घाट का निर्माण कार्य के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

नवगछिया शहर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन रोड नवगछिया में बरसात में जलजमाव की समस्या का भी निदान किया जाएगा। मुख्य बाजार से नगर परिषद आने वाली सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
