नवगछिया । बाबा बिशु राउत सेतु के संपर्क पथ फोरलेन सड़क पर, भागलपुर और मधेपुरा जिले के सीमांत क्षेत्र खलीफा टोला के समीप शुक्रवार की अहले सुबह 4:30 बजे दौड़ लगा रहे खलीफा टोला निवासी सह चौसा के वर्तमान जिला पार्षद रीता देवी के पुत्र विरेन्द्र कुमार उर्फ भोलू को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
टक्कर के बाद गिरने से भोलू के सिर फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खैरपुर कदवा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया।
उसके बाद चिकित्सकों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया है। वहीं भोलू के पिता टुन्नी मंडल ने बताया कि उसका पुत्र गंभीर स्थिति में अभी इलाजरत है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
