नवगछिया । अनुमंडलीय अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक अब जल्द ही शुरू होनेवाला है। इससे इलाके में रोजाना होनेवाले दुर्घटना में घायल मरीजों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो सकेगा।
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक और एलटी सुजीत कुमार चौधरी ब्लड स्टोरेज के प्रशिक्षण के लिए पटना के शेखपुरा जा रहे हैं। वहां तीन दिन का प्रशिक्षण लेंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई में प्रशिक्षण के बाद से ही अनुमंडल अस्पताल में ब्लड बैंक काम करने लगेगा।
अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार ने बताया कि शेखपुरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने चिकित्सक और एलटी जा रहे हैं। अनुमंडल अस्पताल में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे के प्रयास से ब्लड बैंक की स्थापना हुई थी। उसके बाद से ही ब्लड बैंक के खुलने की मांग लोगों द्वारा की जा रही थी।


