नवगछिया| परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता गांव में बिजली का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से रंजीत पोद्दार की मौत हो गई। वह घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। घर में ही बिजली का तार जोड़ने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। वहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पत्नी प्रीति कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *