नवगछिया :  नवगछिया नगर परिषद के वार्ड 24 के डीलर अनिल कुमार भगत के पुत्र रोहित भगत के साथ एफसीआई गोदाम के एजीएम द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। रोहित कुमार भगत ने बताया कि वह अनाज लेने के लिए रविवार को एफसीआई गोदाम नवगछिया गया था।

अनाज का उठाव कर घर लाया। जब अनाज को तौला गया तो हर बोरा में 50 किलों की जगह 35 किलो ही अनाज था। इसकी शिकायत करने वह एफसीआई गोदाम गया तो वहां मौजूद एजीएम आलोक कुमार पांडेय ने पहले गाली-गलौज की, इसके बाद मारपीट कर ऑफिस से धक्का मार कर निकाल दिया।

रोहित भगत के हाथ और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। उसने बताया कि एफसीआई गोदाम से करीब डेढ़ क्विंटल अनाज उसे कम मिला है। साथ ही सभी बोर फटे हुए थे। कहा कि गोदाम से अनाज कम दिया जाता है और उपभोक्ताओं को सही तौलकर देने की बात विभाग कहता है। इसकी शिकायत करने पर डीलर के साथ मारपीट की जाती है। उसने इसकी शिकायत एमओ से भी की है।

वहीं नवगछिया एडीएसओ सजल वर्ष ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर इस तरह की घटना हुई है तो यह गंभीर मामला है। पूरे मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जब एजीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इधर, इस घटना के बाद नवगछिया के डीलरों में रोष है। डीलरों का कहना है कि हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रशासन और विभाग इसकी जांच कर कार्रवाई करे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *