नवगछिया :बिहार के श्रम संसाधन मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह गुरुवार को पूर्णिया जाने के दौरान कुछ देर के लिए भागलपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष रोशन सिंह के मदरौनी स्थित आवास पर रुके। ग्रामीणों ने अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री से नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा दिलाने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि नवगछिया को जिला बनाना चाहिए। इसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा और मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत रोशन सिंह के आवास परिसर में उनकी मां स्नेह लता देवी के साथ आम के पौधे लगाए।

पर्यावरण संरक्षण के हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। कहा, एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य देशभर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है। मंत्री ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि अपने आसपास एक पौधे जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। रोशन सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

भाजपा के नवगछिया जिला महामंत्री मुकेश राणा ने मंजूषा पेंटिंग से निर्मित अंगवस्त्र से मंत्री को सम्मानित किया। उन्होंने मंत्री से नवगछिया के सरकारी कार्यालयों में मंजूषा पेंटिंग लगाने व प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी को सड़क की मरम्मत कराने के लिए कहा जाएगा। इस अवसर पर बिहपुर के भाजपा विधायक ईं. कुमार शैलेंद्र, भागलपुर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, कैमूर के पूर्व जिला महामंत्री संतोष सिंह, जिप सदस्य विपिन मंडल, इंद्र भूषण सिंह, बिंदु सिंह, सुधेश्वरी सिंह, बागेश्वर सिंह, सुनील सिंह, राजीव सिंह, सुनीत सिंह, अनिमेष सिंह, पुरुषोत्तम जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *