नवगछिया । कोसी नदी का पानी अब धीरे-धीरे चारो तरफ फैलने लगा है। कोसी का पानी कलबलिया नदी में उतर आया है, जिससे कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कोसी का पानी कलवलिया नदी में उतरने के बाद बड़ी संख्या में खेतों में पानी घुस जाने के बाद फसलें डूब गई हैं।
Total Downloads: 47
वहीं किसान फसल डूबने के डर से कच्ची फसल काट रहे हैं। वहीं कोसी का पानी कलवलिया नदी में आ जाने से लखी घाट पर नदी के पार जानेवाला बांध भी टूट गया है, जिससे गांव के लोगों का नदी के पार से सम्पर्क भंग हो गया है। लोग अपने खेत खलियान नहीं जा पा रहे हैं अब नाव ही एक मात्र सहारा बच गया है।
बाढ़ का पानी कलवलिया नदी में आने से रंगरा के सलुइस गेट पर पानी के दबाब का खतरा मंडराने लगा है। इस सलुइस गेट के टूटने से मुरली, चन्दरखरा, लतरा, भवानीपुर, गोपालपुर सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। कलवलिया नदी में कोसी का पानी आने से लोग दहशत में हैं और अपना-अपना समान समेटने लगे हैं। वही कोसी का पानी तेजी से डुमरिया, तिरासी, सुकटिया बाजार होकर सिमरिया करारी तीनटंगा की ओर बढ़ने लगा है।

