नवगछिया :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नवगछिया जिला इकाई ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रांत सह मंत्री हैप्पी आनंद भारद्वाज, राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव, एसएफएस प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया भी शामिल हुए।
Total Downloads: 47
विश्वास वैभव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रांत द्वारा सदस्यता अभियान 22 जुलाई से 20 अगस्त तक तीन चरणों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में स्कूली सदस्यता 22 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें नवगछिया के सात प्रखंड के हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
दूसरे चरण में एक से 10 अगस्त तक कॉलेज में अभियान चलाया जाएगा। इसमें जीबी कॉलेज, मदन अहिल्या महिला कॉलेज, बनारसी लाल सराफ कॉलेज, जेपी कॉलेज, एसडी कॉलेज के छात्रों और तीसरे चरण में अन्य निजी शिक्षण संस्थाओं में 11 से 20 अगस्त तक चलाया जाएगा। कार्यशाला में सदस्यों को विस्तृत रूप से सदस्यता अभियान की ट्रेनिंग दी गई। इस बार नवगछिया जिला का सदस्यता लक्ष्य 11 हजार है। न के कार्यशाला के बाद कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया। विश्वास वैभव को सदस्यता अभियान का भागलपुर, नवगछिया और बांका जिला का विभाग प्रमुख बनाया गया। कुंदन पोद्दार को नवगछिया, शिवम झा को नवगछिया जिला सह सदस्यता प्रमुख, साक्षी भारद्वाज को नवगछिया नगर सदस्यता प्रमुख, दीपा कुमारी को मदन अहिल्या महिला कॉलेज सदस्यता प्रमुख, शुभम कुमार को जीबी कॉलेज सदस्यता प्रमुख, प्रिंस कुमार को बनारसी लाल सराफ कॉलेज सदस्यता प्रमुख बनाया गया।

