नवगछिया। सात सूत्रीय मांग को लेकर अभाविप के कार्यकर्ता शुक्रवार को मदन अहिल्या महिला कॉलेज की गेट अनशन पर बैठ गए। इस दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई।

नवगछिया के सभी कॉलेज के छात्रावास शुरू करने, नवगछिया में पीजी की पढ़ाई शुरू करने, जीबी कॉलेज की चाहरदिवारी का पुनर्निर्माण, महिला कॉलेज के मैदान खेलने लायक हो आदि मांगों को लेकर अभाविप कार्यकर्ता अनशन पर बैठे। अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि मांगे पूरी होने तक हम सभी अनशन पर बैठे रहेंगे।

अभावीप की कॉलेज मंत्री और सह मंत्री दीपा और दीक्षा भारद्वाज ने बताया कि कुलपति के द्वारा बार-बार आश्वासन दिया जाता है कि छात्रावास चालू कर दिया जाएगा लेकिन यह अबतक शुरू नहीं हो पाया है। अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि अभाविप की एक कार्यकर्ता अनशन स्थल पर बेहोश हो गई लेकिन कॉलेज और महाविद्यालय प्रशासन का एक भी पदाधिकारी छात्रा को देखने तक नहीं आया।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। मौके पर पंकज यादव, विश्वास वैभव, साक्षी, कुसुम, शुभम, निकेता, खुशी, मिष्टी, पल्लवी, चंचल, अलका, पुनम, रेणु, अन्नु, डोली निधि, आंचल आदि मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *