नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद के पार्षदों और स्थायी सशक्त कमेटी के सदस्यों की एक टीम ने सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव के नेतृत्व में शनिवार को  बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

 सदस्यों ने मंत्री को नवगछिया बाजार को विजयघाट पुल से जोड़ते हुए श्रीपुर  नवादा, टेलीफोन एक्सचेंज होते थाना चौक तक बाइपास सड़क निर्माण, खरनई नदी के जीर्णोद्धार सहित खरनई नदी पर एक नये पुल के निर्माण की मांगों को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा,

जिस पर नगर विकास मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर सशक्त कमेटी सदस्य नागेश्वर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा उपस्थित  थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *