नवगछिया । सात सूत्री मांगों को लेकर अभाविप के कार्यकर्ता लगातार दूसरे दिन शनिवार को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के मुख्य गेट पर अनशन पर बैठे रहे और महाविद्यालय में तालाबंदी की। इसी दौरान कॉलेजकर्मी ने छात्र नेता के साथ मारपीट की, जिससे अभाविप कार्यकर्ता भड़क गए।

अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को महिला कॉलेज के प्रशासन को लिखित सूचना दी थी कि अनशन के दौरान हमारी एक कार्यकर्ता बेहोश हो गई और कॉलेज प्रशासन देखने तक नहीं आया। उसी के विरोध में शनिवार को अभाविप ने कॉलेज बंद का आह्वान किया था। हम सभी हम सभी अनशन पर बैठे थे।

तभी महाविद्यालय के कर्मी  आए और अभाविप के छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया और अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुज चौरसिया के साथ मारपीट की। हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक हम सभी अनशन पर बैठे रहेंगे। अभाविप की कॉलेज मंत्री सह कॉलेज मंत्री दीपा और दीक्षा भारद्वाज ने बताया कि जबतक मारपीट करने वाले कर्मी का निष्कासन नहीं हो जाता है

तबतक हमलोग कॉलेज बंद का आह्वान करते हैं। वही मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया,पंकज यादव, विश्वास, कुंदन पोद्दार, संजीव कुमार, सूरज यादव, कुसुम, सुभम, दीक्षा, निकेता, प्राची, खुशी, मिष्टी, पल्लवी, चंचल, अलका, पुनम,रेणु, अन्नु, डोली निधि, आंचल आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *