नवगछिया । बजट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने बजट को बिहार के विकास के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि बजट में युवा, महिला के साथ-साथ मध्यमवर्गीय लोगों को भी राहत मिलेगा। कृषि प्रधान देश में बजट में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस फंड से कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। जिससे किसानों को समृद्ध बनाया जाएगा।

विश्व हिन्दुपरिषद के जिलाधय्क्ष प्रवीण भगत ने कहा कि बजट में फॉर्मल सेक्टर में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिया जाएगा। वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा। ईपीएफओ में पंजीकृत लोगों को यह मदद मिलेगी।

योग्यता सीमा एक लाख रुपये प्रति माह होगी। इससे 2.10 करोड़ युवाओं को फायदा होगा। भाजपा नेता मुकेश राणा ने कहा कि बिहार के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई है। तीन एक्सप्रेस-वे पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, वैशाली-बोधगया एक्सप्रेस-वे और बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे बनाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा नए मेडिकल कॉलेज और हवाई अड्डा बनाने घोषणा की गई है। पीरपैंती में 2002 मेगावाट का पावर प्लांट लगाने की घोषणा सराहनीय है।

वहीं व्यवसायी अशोक केडिया ने कहा कि बिहार के लिए प्रधानमंत्री ने पिटारा खोल दिया है। बिहार सरकार ने जो केंद्र सरकार से आग्रह किया था उसके अनुरूप केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद करते हुए बजट में बिहार को जो सौगात दी गई है। इसमें सबसे अधिक फायदा भागलपुर को मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *