नवगछिया : इस्माईलपुर-बिंद टोली में बुधवार की सुबह गंगा नदी चेतावनी स्तर से मात्र तीन सेंटीमीटर नीचे बह रही है। चेतावनी स्तर 30.60 मीटर है, जबकि बुधवार को गंगा 30.57 मीटर पर बह रही है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार पिछले बारह घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

हालांकि फिलहाल सभी स्पर व तटबंध सुरक्षित रहने की जानकारी दी गयी है, लेकिन कुछ स्परों पर पानी का दवाब बढता जा रहा है। मदरौनी में कोसी नदी का जलस्तर स्थिर बताया गया। जबकि कोसी मदरौनी में बुधवार की सुबह 29.47 मीटर पर बह रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *